फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jam was created by keeping the dead body of an old woman near the railway bridge.

Kaushambi News: रेलवे पुल के समीप वृद्धा का शव रख लगाया जाम

Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jam was created by keeping the dead body of an old woman near the railway bridge.
खेत बिक्री के रुपये लेने के लिए तीन दिन घर में रखा वृद्ध मां का शव
विज्ञापन

पड़ोसी पर खेत खरीदने के बाद रकम न देने का बेटियों ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कस्बे के वार्ड नंबर चार हौलीपर की वृद्धा की मौत के तीसरे दिन सोमवार को परिजनों ने संत मलूक दास रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के समीप शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। आरओबी पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शव के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।
सिराथू कस्बे के हौलीपर मोहल्ले की 80 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी सुइया पासी की शनिवार सुबह मौत हो गई थी। मृतका की बेटियों का आरोप था कि पड़ोसी ने उनकी मां से खेत खरीदा, जिसके रुपये नहीं दिए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय घर पर ही रखा था। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

दो दिन तक बात नहीं बनने पर तीसरे दिन सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे सिराथू आरओबी के पास शव रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। इससे पुल पर आवागमन ठप हो गया। सूचना के बाद कोतवाल जयचंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज चंदन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सैनी कोतवाल की कोशिश के बावजूद बेटियां कश्मा, कुशमा, शोभा और बुधनी पैसा मिलने की बात पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद महिला थाना प्रभारी नीलम राघव पहुंचीं। उन्होंने मृतका की बेटियों को रुपये दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed