फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   It is not about himself but about the public

खुद की नहीं, जनता की ही रही फिक्र

Sun, 22 Mar 2020 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
It is not about himself but about the public
It is not about himself but about the public - फोटो : KAUSHAMBI
खुद की नहीं, जनता की ही रही फिक्र
विज्ञापन

सजगता के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं चिकित्सक, जवान और सफाई कर्मी
मंझनपुर। दोआबा के चिकित्सकों, पुलिस कर्मचारियों और स्वच्छताग्रहियों को जनता का सलाम। इनका हौसला प्रशंसनीय है... इनमें हिम्मत है। जनता पर संकट आया तो इन्होंने खुद की परवाह छोड़ दी। पूरी सजगता के साथ ड्यूटी पर डट रहे। पुलिस वाले तो खुद की फिक्र न करने के साथ परिवार की खबर रखना भी भूल गए हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में भी दहशत है। आलम यह है कि दहशतजदा लोग ऐसे-ऐसे एहतियात बरत रहे हैं, जिनकी जरूरत नहीं है। पुलिस के जवान, चिकित्सक और सफाई कर्मचारी अपने बजाए जनता की फिक्र कर रहे हैं। पिंडरा सहाबनपुर की प्रधान रामरानी देवी ने बताया कि उनके यहां तैनात सफाई कर्मचारी पहले तो मनमानी करता था लेकिन, संक्रमण फैलने के बाद से प्रतिदिन गांव आता है। पूरी ईमानदारी के साथ सफाई करता है। उसने निजी खर्च पर दो और कर्मियों को लगा लिया था। हालांकि बाद में इनका खर्च प्रधान देने लगीं। पचंभा के प्रधान चंद्रभान यादव, गुवारा के मो. निराले, भइला की सविता यादव आदि ने भी अपने यहां तैनात सफाई कर्मचारियों की तारीफ की। मंझनपुर ब्लॉक की आरबीएसके टीम में शामिल डॉ. अरुण केसरवानी, डॉ. अलीमा खातून, रीता देवी, धीरज कुमार दूसरे शहरों से आने वालों की सेहत जांचने प्रतिदिन उनके घर पहुंच रहे हैं। अन्य ब्लॉकों की आरबीएसके टीम भी ये काम कर रही है। सभी पीएचसी, सीएचसी के चिकित्सकों में भी काफी सुधार आ गया है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने भी ड्यूटी में कोताही लगभग बंद कर दी है। पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को दरोगा, सिपाहियों, यहां तक की चौकीदारों व पीआरडी के जवानों ने भी गांव-गांव जाकर जनता कर्फ्यू के लिए लोगों को जागरूक किया। ये परिवार के बीच भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed