फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   It is necessary to make people aware about justice and schemes: Additional District Judge

व्यक्ति को न्याय व योजनाओं प्रति जागरूक करना जरूरी : अपर जिला जज

Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to make people aware about justice and schemes: Additional District Judge
तहसील कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जागरूकता प्री कैंप लगाया गया। इसमें विभागों की तरफ से 44 स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में सौ से अधिक लोगों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन

अपर जिला जज आस्था मिश्रा ने कहा समाज के कमजोर व्यक्ति को न्याय व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभ दिलाना कार्यक्रम का उद्देश्य होता है। पीड़ित को न्याय पालिका से इंसाफ दिलाने में अधिवक्ताओं का सहयोग होना चाहिए।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने कहा कि केंद्र युवा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कमजोर वर्ग के लोगों, दिव्यांगजनों, बच्चों, महिलाओं के लिए हैं। इस दौरान परिसर में आम, नीम ,पीपल के छह पौधे रोपे गए। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बताया प्री कैंप में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल से योजनाओं की जानकारी व लाभ मिलने की प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार आनंद राम अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेंद्र द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयदीप कुमार पांडे, कौशल किशोर द्विवेदी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अंजुम आरा, शिव मूरत प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed