फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   international budh

तपोस्थली में होगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय

Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल में शामिल बौद्ध तपोस्थली को सजाने व संवारने की कवायद शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तो होंगे ही, यहां अंतर्राष्ट्रीय मानक का बौद्ध संग्रहालय व विदेशी पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ अंचल ने इसकी पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   गौतम बुद्ध की तपोस्थली कौशांबी में विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। यही कारण था कि बौद्ध तपोस्थली में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। दो वर्ष में विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या आधी से भी कम हुई तो पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है। बौद्धिष्ट डा. टी विशुद्धि ने भी इसके लिए यहां सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के न होने का हवाला देते हुए पर्यटन मंत्री समेत कई विभागों को पत्र भेजा।
विज्ञापन


बौद्धिष्ट का पत्र मिलने के बाद पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ अंचल के अधिकारियों ने अधीक्षण पुरातत्वविद् को पत्र भेजकर बताया कि तपोस्थली की ऐतिहासिकता को देखते हुए कौशांबी में बौद्ध संग्रहालय का निर्माण कराया जाए। ये संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय मानक पर होगा। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से इंतजाम किए जाएं ताकि उनका आना-जाना बना रहे और यहां की एक नई छवि बने। सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी इलाहाबाद ने एसपी कौशांबी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो चुकी हैं चोरियां
बौद्ध तपोस्थली व बौद्ध विहार में दर्शन पूजन करने के लिए विदेश से आने वाली पर्यटकों का काफी सामान चोरी हो चुका है। बौद्धिष्ट ध्यान लगाकर जब बैठ जाते हैं तो उनका सामान स्थानीय लोग पार कर देते हैं। इनमें उनकी पूजा सामग्री होती है। ये मसला कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो सके। हालांकि बौद्ध तपोस्थली में ही कौशांबी थाना है। इसके बावजूद घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed