फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Intermittent rains make the weather pleasant, power cuts add to the woes

Kaushambi News: रुक-रुक कर बारिश से मौसम सुहाना, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rains make the weather pleasant, power cuts add to the woes
सरसवां ब्लॉक के महेवाघाट क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। संवाद
अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह की बूंदाबांदी और कई इलाकों में तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान आंशिक बादलों के साथ साफ रहने की संभावना रही।

सरसवां ब्लॉक में सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। जिले के अन्य हिस्सों में भी करीब 11 बजे तक रुक-रुक कर फुहार पड़ती रही।
बिजली कटौती और बदलते मौसम से बढ़ी परेशानी

बुधवार रात से ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों की नींद खराब हो गई। मंझनपुर के टेवां निवासी जयदीप यादव, मनीष कुमार और सुरेश ने बताया कि रात में बिजली कटौती से पंखे बंद हो जाते हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और ठीक से नींद नहीं आती है।
विज्ञापन

बारिश में किसानों का भीग गया भूसा

लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पड़ा भूसा बारिश और आंधी से खराब होने लगा है। किसानों ने कहा कि मजदूरों की कमी के कारण भूसा घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे पशुओं के चारे की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश से फसलों को राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। -डॉ. मनोज सिंह, कृषि वैज्ञानिक

सरसवां ब्लॉक के महेवाघाट क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। संवाद

सरसवां ब्लॉक के महेवाघाट क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed