फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Innocent girl dies after being crushed by school bus

Kaushambi News: स्कूल बस से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत

Wed, 08 May 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies after being crushed by school bus
मलाक भारत में हादसे के बाद चरवा थाना में खड़ी बस। संवाद
स्कूल बस से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन

---चरवा कोतवाली के मलाक भारत गांव में मंगलवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के मलाक भारत गांव में मंगलवार की सुबह स्कूल बस से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले लिया है।

मलाक भारत गांव निवासी मो. कासिम खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। कासिम के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आसना कक्षा एक की छात्रा है। उससे छोटा बेटा मो. अयान एनडी कान्वेंट स्कूल भरवारी में जूनियर केजी में पढ़ता है। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह भी स्कूल बस अयान को लेने आई तो साथ में उनकी डेढ़ वर्षीय बहन इनाया बानो भी पीछे-पीछे दौड़ी चली आई। कासिम के घर के सामने से ही चालक बस को बैक कर रहा था तभी पीछे खड़ी मासूम इनाया पहिए के नीचे आ गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मलाक भारत में हादसे के बाद चरवा थाना में खड़ी बस।     संवाद

मलाक भारत में हादसे के बाद चरवा थाना में खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed