{"_id":"5d657fdd8ebc3e01656e6fb5","slug":"innocent-death-due-to-drowning-in-pond-kaushambi-news-ald2532643194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मासूम की मौत
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोराजू। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में मंगलवार सुबह तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोराजू गांव निवासी नथन रैदास मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार सुबह उसकी बेटी लक्ष्मी देवी (5) खेलते-खेलते घर के समीप स्थित तालाब तक पहुंच गई और गहरे पानी में समा गई। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बच्ची का शव बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।