फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Indian students in Iran said, there is no danger... we are safe

Kaushambi News: ईरान में भारतीय छात्र बोले, कोई खतरा नहीं...हम लोग सुरक्षित हैं

Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Indian students in Iran said, there is no danger... we are safe
करारी। क्षेत्र के कई युवा ईरान में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। इस्राइल के हमले के बाद परिजन काफी चिंतित हैं। वहां रह रहे लोगों ने परिजनों को बताया कि वह सुरक्षित जगह पर हैं। हालत संतोषजनक है। फ्लाइट चालू होते ही जल्द ही वह लोग वतन वापसी करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के नयागंज मोहल्ले के नजर हसन ने बताया कि उनका बेटा मेहंदी हसन ईरान के कुम शहर में पढ़ाई करता है। पिछले साल वह पत्नी के साथ ईरान गए थे। इधर, कुछ दिन से इस्राइल के हमले के बाद परिजन चिंतित हैं। मेहंदी हसन ने बताया कि यहां सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस्राइल की ओर से दागी गई एक मिसाइल को यहां की सेना ने बीच में ही नष्ट कर दिया है। इसी तरह हजरतगंज के सैयद सहाब सलमान, बाकर एलिया, मझियावां के जरगाम हैदर भी ईरान के कुम शहर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 से 25 जून के बीच वतन वापसी के लिए कुछ लोग फ्लाइट में बुक कराया था। उड़ान रद होने से टिकट कैंसल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed