फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Including suckling baby daughter flee from home

दुधमुंहे बच्चे समेत बहू को घर से भगाया

Sat, 25 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 25 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के अंबारी गांव की विवाहिता को 10 दिन के दुधमुंहे बच्चे के साथ ससुरालवालों ने पीटकर घर से भगा दिया है। युवती ने घटना की शिकायत सरायअकिल कोतवाली पुलिस से की है। इसमें उसने सास, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर विवाहिता मायके चली गई। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के मौलवीगंज मोहल्ले की रहने वाली गुड्डी देवी पुत्री अमितलाल ने बताया कि साल भर पहले ही उसकी शादी अंबारी गांव के रामसेवक पासी से हुई थी। 10 दिन पहले ही वह मां बनी है। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे हैं। उस पर मायके जाकर पैसे मांगकर लाने का दबाव बनाया जाता था। इंकार करने पर उसकी पिटाई होती थी। विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी दहेज की मांग को लेकर सास, ससुर और देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन


पीटने के बाद बच्चे के साथ उसे धक्के मारकर घर से भगा दिया गया। करीब घंटे भर तक घर के सामने बैठकर सिसकती रही विवाहिता 10 दिन के मासूम बच्चे को गोद में लेकर सीधे सरायअकिल कोतवाली आई। उसने सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज के लिए पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद वह मायके चली गई। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed