{"_id":"694c551fdaba83dcc60a7241","slug":"in-the-district-level-5-a-side-junior-boys-hockey-tournament-team-stadium-d-emerged-as-the-winner-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134084-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला स्तरीय 5 ए-साइड जूनियर बालक हॉकी में स्टेडियम डी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला स्तरीय 5 ए-साइड जूनियर बालक हॉकी में स्टेडियम डी की टीम विजेता
Thu, 25 Dec 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय 5 ए-साइड जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी खेलते खिलाड़ी- प्रशासन
जिला खेल कार्यालय की तरफ से सुशासन सप्ताह के अवसर पर बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय 5 ए-साइड जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच खेला गया जिसमें मंतेश के गोल से स्टेडियम ए ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम सी और स्टेडियम डी आमने-सामने आए जिसमें स्टेडियम डी के सुजीत कुमार और सचिन के गोल की मदद से टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और स्टेडियम डी के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम डी ने 3-0 से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को सुशासन सप्ताह के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। निर्णायकों में हिमांशु पाल, संदीप कुमार, मनोज कुमार, विपिन चैधरी, रमन बहादुर सिंह, अरबिंद मौर्या और प्रवेश कुमार शामिल थे। उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।