फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the dispute over property distribution, the in-laws accused the married woman of feeding pesticide

संपत्ति बटवारे के विवाद ससुरालियों ने विवाहिता को खिलाया जहर, गंभीर

Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
In the dispute over property distribution, the in-laws accused the married woman of feeding pesticide
पिपरी कोतवाली के चिरला मुंजप्ता गांव में रविवार दोकर जायदात के बटवारे को लेकर हुए विवाद में ससुरालियों ने विवाहिता को जहर खिला दिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसकी बेटी ने फोन कर अपने ननिहाल में खबर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

चिरला मुंजप्ता निवासी कमलेश भारतीय की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कमलेश की मौत के बाद उसके हिस्से की संपत्ति की वारिस उसकी पत्नी संगीता देवी और चार बच्चे हैं। संगीता की बेटी नीतू ने बताया कि संपत्ति बटवारे को लेकर उसके दादा और बुआ अक्सर उसकी मां से झगड़ा करते थे। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद संगीता देवी के ससुर और ननद ने जबरन उसे कीटनाशक पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बेटी की सूचना पर पहुंचे महिला के मायकेवाले उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार का कहना है मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed