फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the assistant teacher murder case, the police examined CCTV footage from more than 20 locations.

Kaushambi News: सहायक अध्यापक हत्याकांड मामले में पुलिस ने 20 से अधिक जगहों की खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Sat, 07 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the assistant teacher murder case, the police examined CCTV footage from more than 20 locations.
दो मार्च को महिला पुल के पास यमुना नदी के बीच संदिग्ध अवस्था में मिले सहायक अध्यापक कृष्ण बाबू वर्मा के शव के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस टीम ने 20 से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कई अहम तथ्य जुटाए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब जांच की दिशा मृतक के करीबियों की ओर मुड़ गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि कृष्ण बाबू वर्मा की हत्या करने के बाद शव को यमुना नदी में फेंका गया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धारा जोड़कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे करीब 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed