फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in the anger of love marriage the inlaws beated to husband of his daughter

लव मैरिज से खफा विवाहिता के घरवालों ने युवक को पीटा

Mon, 21 Sep 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
in the anger of love marriage the  inlaws beated to husband of his daughter
पत्नी के साथ रविवार सुबह इलाज कराने जा रहे युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। वह लोग युवक के लव मैरिज करने से खफा हैं। शोरगुल सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है। कड़ा कोतवाली के स्थानीय गांव निवासी इरशाद अली (25) पुत्र कासिम अली ने चार महीने पहले अजरा बेगम के साथ लव मैरिज की थी। अजरा के घरवाले इस रिश्ते से खासा नाराज हैं। इसी बात को लेकर दोनों के घरवालों के बीच मन-मुटाव बना हुआ है।
विज्ञापन

इरशाद के मुताबिक इन दिनों उसकी तबीयत खराब है। रविवार को वह पत्नी अजरा बेगम के साथ दारानगर इलाज कराने जा रहा था। आरोप है कि अन्नी के पुल के समीप जैसे ही वह लोग पहुंचे वहां पहले से घात लगाकर बैठे अजरा के घरवालों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से उसे जमकर पीटा गया। मारपीट की घटना में इरशाद को काफी चोट आई है। उधर मारपीट होती देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed