{"_id":"5d30c5fc8ebc3e6cac647066","slug":"in-laws-betrayed-son-in-law-with-pole-kaushambi-news-ald249803817","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन

एसपी ने करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पत्नी को बुलाने ससुराल गए एक युवक की ससुरालियों ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। अधमरा करने के बाद घर के बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के गुवारा निवासी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उसका विवाह करीब छह साल पहले फाफामऊ (प्रयागराज) में हुआ था। शादी के बाद काफी दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसी बीच एक बेटा प्रियांशु (डेढ़ वर्ष) भी हुआ। पीड़ित की मानें तो मामूली बात पर नाराज होकर 31 अगस्त 2018 को उसकी बीवी मायके चली गई। वह आने के लिए तैयार नहीं थी। इसे लेकर अभी तक रिश्तेदारों की पंचायत चलती रही। बताया कि दो दिन पहले वह बीवी को बुलाने ससुराल गया था। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने घर के भीतर खंभे से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पिटाई की। अधमरा होने पर सड़क किनारे फेंक दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह इलाज कराया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।