फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM removed the CDPO and withheld the salaries of Labour Department employees.

Kaushambi News: डीएम ने सीडीपीओ को हटाया व श्रम विभाग के कर्मचारियों का रोका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
DM removed the CDPO and withheld the salaries of Labour Department employees.
विभागों की समीक्षा के दौरान बैठक में मौजूद डीएम डॉ. अमित पाल व अन्य विभागों के अ​धिकारी। स्रोत:
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यप्रणाली में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।
विज्ञापन

उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सिराथू को हटाने, श्रम विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके अलावा जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए।
जिला पोषण समिति की समीक्षा जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान डीएम ने सैम एवं मैम बच्चों के चिह्नीकरण और मॉनिटरिंग में बरती गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने सिराथू के सभी सेक्टरों में नोडल अधिकारियों से जांच कराने व जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और सभी पात्रों को समय से पोषाहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सड़क निर्माण और बाल कल्याण कार्यों की समीक्षा राम वनगमन मार्ग तथा प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशांबी मार्ग का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से उचित साइनबोर्ड लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कुम्हियावा व हिनौता बाजार मार्ग की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। बाल कल्याण समिति की समीक्षा के दौरान सितंबर माह में 31 प्रकरणों के निस्तारण और 35 नए मामलों की जानकारी ली गई। साथ ही, परिवार में पुनर्वासित 79 और संस्थानों में रह रहे 26 बच्चों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed