फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Husband's friends tried to gang rape a woman

Kaushambi News: पति के दोस्तों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया

Tue, 14 Nov 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Husband's friends tried to gang rape a woman
मंझनपुर। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की एक विवाहिता का कहना है उसका पति शराबी है। पति कोई काम नहीं करता। सारा दिन वह दोस्तों के साथ शराब पीता रहता है। दीपावली के दिन (रविवार) को पति नशे में धुत होकर रास्ते में गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


अगले दिन कोतवाली से छूटने के बाद पति दिन भर गायब रहा। शाम को वह दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत होकर घर आया। आरोप है कि पति के दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन पति ने किसी तरह का विरोध नहीं किया। महिला ने बताया कि उसने विरोध किया तो उसे पीटा गया। सिर पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने पुलिस से शिकायत की। रात भर पुलिस उसे कोतवाली में बैठाए रही, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से घटना की शिकायत की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



कोरोना काल से बंद है बच्चों की पढ़ाई
मंझनपुर। विवाहिता ने बताया कि वह सिलाई करके किसी तरह बच्चों का भरण-पोषण करती है। कोरोना काल के बाद से पति ने काम-धंधा बंद कर दिया। सारा दिन वह नशे में धुत रहता है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई तक बंद है। अब वह उसके जिस्म का सौदा करना चाहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed