{"_id":"60d3839d8ebc3e2d58710f9c","slug":"husband-threatens-pregnant-will-kill-him-if-daughter-is-born-kaushambi-news-ald309116576","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को पति ने दी धमकी, बेटी हुई तो जान से मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को पति ने दी धमकी, बेटी हुई तो जान से मार देंगे
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को बेटी पैदा होने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस धमकी से डरी सहमी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फतेहपुर जनपद के खखरेरू क़स्बे की रहने वाली एक युवती की शादी चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां कला गांव निवासी व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के हिसाब से हुई थी। विवाहिता के पिता का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। शादी के बाद उसकी बेटी ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। इन दिनों बेटी फिर से गर्भवती है।
आरोप है कि अब दामाद बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दामाद का कहना है कि अगर इस बार फिर बेटी पैदा हुई तो वह पत्नी को जान से मार देगा। मामले की जानकारी के बाद विवाहिता का पिता उसने अपने साथ घर ले गया। इसकी शिकायत बुधवार को एसपी से की गई है।
विज्ञापन
वहीं विवाहिता का कहना है कि उसने कई बार कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक उसे सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराई गई। अगर उसे बेटी हुई तो पति जान से मार डालेगा। चरवा कोतवाली के इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।