{"_id":"6a1dd9413583b71b780d7719","slug":"humidity-increased-patients-with-skin-and-infection-increased-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-142424-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उमस बढ़ी, त्वचा व संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उमस बढ़ी, त्वचा व संक्रमण के मरीज बढ़े
Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करारी में मरीजों को देखते डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल-संवाद
हालिया बरसात के बाद बढ़ी उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में नमी बढ़ने से संक्रमण संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में त्वचा रोग, फंगल इंफेक्शन, घमौरी, दाद और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करारी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों घमौरी, फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। लगातार पसीना आने से शरीर में नमी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं।
एडवाइजरी ::
सूती और हल्के कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें।
धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखें।
स्ट्रीट फूड खाने से बचें। बासी खाना न खाएं।
डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजों को शामिल करें।