Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hotel ruined in Kokhraj, beaten up employees, looted 93 thousand

कोखराज में होटल में तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा, 93 हजार लूटे

Tue, 25 Aug 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hotel ruined in Kokhraj, beaten up employees, looted 93 thousand
Hotel ruined in Kokhraj, beaten up employees, looted 93 thousand - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज में होटल में तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा, 93 हजार लूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज स्थित एक होटल में सोमवार शाम दबंगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दो कर्मचारियों की पिटाई की। होटल मालिक की कार का शीशा तोड़ डाला। आरोपी 93 हजार रुपये भी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है।

कोखराज निवासी विवेक जायसवाल ने बताया कि घर के समीप ही उसका होटल है जो काफी दिनों से बंद चल रहा था। विवेक की मानें तो सोमवार शाम वह होटल की सफाई करा रहे थे। तभी मलाका गांव का एक दबंग दो साथियों के साथ नशे में धुत होकर आया और गाली.गलौज करने लगा। उस वक्त उसे फटकारकर भगा दिया गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद दबंग लाठी.डंडे से लैश करीब 60 लोगों के साथ आ धमका। इस दफा उसने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर खड़ी मालिक की कार का शीशा तोड़ डाला। विरोध करने पर कर्मचारी अजय सिंह व वीरेंद्र पाल की लोहे की रॉड से पिटाई की। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुन लोगों को आते देख हमलारोपी होटल मालिक के पास रहे करीब 93 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में कोखराज कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed