फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hospital caretaker lured an innocent girl with chocolate and raped her

Kaushambi News: चॉकलेट का लालच देकर अस्पताल के केयर टेकर ने मासूम से किया दुष्कर्म

Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hospital caretaker lured an innocent girl with chocolate and raped her
दुष्कर्म का आरोपी उमाशंकर। स्रोत : सोशल मीडिया
तीन साल की बच्ची के साथ चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप एक अस्पताल के 60 वर्षीय केयर टेकर पर लगा है। बच्ची की मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आरोपी किराये के मकान में ताला बंदकर भाग निकला। रविवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कचहरी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस एफआईआर के अनुसार, मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी तीन साल की बच्ची के साथ शहर में किराये पर रहती है। महिला का पति दूसरे प्रदेश में काम करता है। महिला के घर के बगल में ही आरोपी उमाशंकर मिश्र किराये पर रहता है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को तीन साल की बेटी कमरे के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी ने बच्ची को चाॅकलेट देकर उसे अपने कमरे में ले गया। उस वक्त महिला को सामान खरीदने के लिए बाजार जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद जब वह बेटी को खोजते हुए आरोपी के कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को झटकते हुए कमरे का ताला बंदकर भाग निकला।
महिला ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमाशंकर मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रायबरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहा था।
बच्ची को इंफेक्शन, परिजन परेशान
वृद्ध की दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची को इंफेक्शन हो गया है। ऐसे में बालिका की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। वहीं पुलिस भी बालिका के परिजनों के संपर्क में हैं। तीन साल की बच्ची के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई है, उससे परिजनों के साथ ही लोगों में भी आक्रोश है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे भेज दिया गया है।- राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed