फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hopes will monitor malnourished children

कुपोषित बच्चों की निगरानी करेंगी आशा बहुएं

Thu, 12 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 12 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hopes will monitor malnourished children
मंझनपुर। बच्चों में कुपोषण के खात्मे की कवायद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी गई। इसके लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री आशाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें जिलेभर की 30 आशाओं की टोली को हुनरमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चों को कुपोषण से बचाने की जिम्मेदारी अब महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा निभाएंगी। इसके लिए उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला सयुंक्त अस्पताल में शुरू किए गए पांच दिवसीय माड्यूल प्रशिक्षण में ट्रेनर महरोज फात्मा ने आशाओं को बच्चों में कुपोषण के लक्षण, उन्हें चिह्नित करने, कुपोषित बच्चों का अस्पताल में दाखिल कराने और उनकी देखभाल की जानकारी दी।
विज्ञापन


ट्रेनर बीएल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव काल में युवतियों के खान-पान में ध्यान नहीं देने से ही मां-बच्चे दोनों कुपोषण के शिकार होते हैं। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को अपने क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने का आह्वान किया। कहा कि जब युवतियां स्वस्थ रहेंगी, तो उनके बच्चों की भी सेहत ठीक रहेगी। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि गांवों में कुपोषण की एक बड़ी समस्या है। इसे जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। विभाग के इस सबसे अहम काम में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed