फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hope of building a medical college in Kaushambi due to receiving funds

धनराशि मिलने से कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की जगी आस

Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hope of building a medical college in Kaushambi due to receiving funds
दोआबा के लोगों को अब बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं जिले में ही मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए धनराशि की व्यवस्था कर दी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए पहले तो काफी दिनों तक जमीन को लेकर पेच फंसा रहा। बाद में डीएम अमित कुमार सिंह ने सिराथू तहसील के कादीपुर गांव में जमीन मुहैया करा दी। इसके बाद भी कई तकनीकी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी अड़चनें दूर की तो सरकार ने महीने भर पहले हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी। लेकिन, धनराशि को लेकर मामला लटका था। सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश के 13 जनपदों में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट में 1950 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कौशाम्बी जनपद में भी तकरीबन तीन अरब की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बजट में 13 जनपदों के मेडिकल कॉलेज के लिए धनराशि की घोषणा की गई है। इसमें जनपद को कितना धनराशि मिलेगी? फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि बजट में धनराशि की व्यवस्था होने से अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed