फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   honey was ruined before the colr of the mehandi faded

मेहंदी का रंग फीका होने से पहले उजड़ गया रानी सुहाग----------

Fri, 25 Jun 2021 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
honey was ruined before the colr of the mehandi faded
करारी कोतवाली के म्योहर गांव में दुल्हन की मेहंदी का रंग फीका होने से पहले से ही सुहाग छिन गया। डीसीएम चालक रानी के पति की महोबा में हुए एक हादसे के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

म्योहर निवासी पवन मिश्र (28) के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। उसकी मां रन्नो देवी पवन समेत दो अन्य बेटों को लेकर कानपुर के यशोदा नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगीं और मजदूरी करके तीनों बेटों की परवरिश की। बीच में ही पढ़ाई छोड़कर पवन ने ट्रक चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बाद में उसका ट्रक चलाना छोड़कर दूसरा काम शुरू कर दिया। इस बीच आठ मई को म्योहर गांव से ही पवन की शादी सरायअकिल के बभन टोलिया निवासी उमाशंकर की बेटी रानी से हुई। शादी के बाद पवन ने फिर से डीसीएम चलाना शुरू कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि पवन कानपुर से माल लादकर मंगलवार को महोबा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को महोबा कोतवाली क्षेत्र के अजय ढाबा के समीप खड़े डंपर से डीसीएम जा टकराई। हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोग शव लेने के महोबा रवाना हो गए हैं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed