फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Home guard's son commits suicide by consuming sulfas pill

Kaushambi News: होमगार्ड के बेटे ने सल्फास की गोली खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Home guard's son commits suicide by consuming sulfas pill
धुमाई गांव में भीम कुमार की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
होमगार्ड के बेटे ने सल्फास की गोली खाकर दी जान
विज्ञापन

---सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में शनिवार रात हुई घटना

फोटो नं-22, 23

संवाद न्यूज एजेंसी

अजुहा। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में शनिवार रात होमगार्ड के बेटे ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत बेहाल है।


धुमाई निवासी नथनलाल होमगार्ड हैं। इन दिनों वह चुनाव ड्यूटी में कन्नौज गए हैं। पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि उसके दूसरे नंबर का बेटा भीम (20) शराब का लती था। शनिवार को वह नशे में धुत होकर घर आया और सल्फास की गोली दिखाकर धमकी देते हुए कह रहा था कि इसे खा लूंगा। पार्वती का कहना है कि उसे क्या मालूम कि बेटा वाकई में ऐसा करेगा। कुछ ही देर बात पड़ोसी के जरिए पता चला कि संकरा बाबा देव स्थान के पास भीम तड़प रहा है। फौरन मौके पर पहुंचकर वह बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान देर रात भीम की मौत हो गई। परिजन भीम का शव लेकर घर चले गए। इस बारे में इंस्पेक्टर सैनी जयचंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

धुमाई गांव में भीम कुमार की मौत पर गमजदा परिजन।     संवाद

धुमाई गांव में भीम कुमार की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed