फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heavy rain then drizzle, two died due to lightning, nine including teachers and children got burnt

Kaushambi News: झमाझम बारिश तो बूंदाबांदी, बिजली गिरने से दो की मौत, शिक्षको-बच्चों समेत नौ झुलसे

Fri, 12 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain then drizzle, two died due to lightning, nine including teachers and children got burnt
कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को जिले में बारिश हुई। कहीं पर झमाझम पानी गिरा तो कहीं सिर्फ बूंदाबादी हुई। इससे उमस से तो राहत मिली, लेकिन पांच अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं, दो शिक्षक और छह बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए। दो मवेशियों की भी जान चली गई।
विज्ञापन

------------
वृद्धा की मौत शिक्षक व छात्रा समेत सात झुलसे, बिजली के उपकरण फुंकें

पश्चिमशरीरा। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनी खास गांव की गंगा देवी (74) पत्नी राम स्वरूप साहू बृहस्पतिवार को खेत में धान की रोपाई कर रहीं थीं। इसी दौरान वहां बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने पड़ताल की। उचित मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसी तरह सरसवां ब्लॉक क्षेत्र में बारिश के दौरान दोपहर करीब एक बजे कंपोजिट विद्यालय अंधावा के पास बिजली गिरी। इससे स्कूल के कमरों में लगे बिजली के पंखे, बोर्ड आदि उपकरण फुंक गए। उस वक्त स्कूल में प्राइमरी के 130 और जूनियर के 40 बच्चे मौजूद थे। उपकरणों में धमाके के कारण शिक्षक अजीत सिंह, कक्षा छह की छात्रा दिव्यांशी, कक्षा आठ की आयुषी, सोनाक्षी, काजल, मुस्कान और सेजल झुलस गए। प्रधानाध्यापक मनोज चौबे ने बताया कि दिव्यांशी ज्यादा झुलसी थी। शिक्षकों ने गांव के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया। गनीमत यह रही कि बिजली स्कूल परिसर के बाहर गिरी। अंदर गिरी होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे के बाद बच्चे खासा सहमे रहे।
विज्ञापन

सल्लहा में बिजली गिरने से किशोर की मौत, वृद्ध घायल

करारी। सदर तहसील के गुवारा तैयबपुर के मजरा सल्लहा गांव का संजीत सरोज (12) पुत्र चंदन लाल व छोटे लाल (65) दोपहर में खेत की तरफ बकरी चराने गए थे। करीब दो बजे अचानक बिजली गिरने से संजीत व छोटेलाल झुलस गए। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि, छोटेलाल की हालत गंभीर देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया। संजीत छह भाइयों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
स्कूल में गिरी बिजली, छात्रा व शिक्षिका झुलसी
सिराथू। कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मलाक निंदूरा में बृहस्पतिवार की दोपहर भोजनावकाश के दौरान बिजली गिरी। भोजन करने के बाद अपनी कक्षा की तरफ जा रही छात्रा नंदिनी सरोज बिजली की चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। पास में खड़ी एक शिक्षिका प्रीती सिंह की भी हालत बिगड़ गई। शिक्षकों ने दोनों को सीएचसी कड़ा पहुंचाया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया। संवाद
जंगल में चर रहीं दो बकरियों की मौत

अजुहा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार रसूलपुर मढियामई के रहने वाले राम विशाल सरोज ने बताया कि उनकी एक बकरी और एक बकरा गांव के बाहर जंगल में चर रहे थे। दोपहर में बारिश के दौरान वहां बिजली गिर गई। इससे दोनों मवेशियों की मौत हाे गई। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह ने पहुंच कर जांच की। संवाद

--------
हाईवे पर गिरा पेड़, आवागमन रहा बाधित
सरायअकिल। क्षेत्र में हल्की बूंदाबादी के साथ तेज हवा चली। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज-कौशाम्बी राजमार्ग पर कूरा गांव के पास लगा गूलर का पेड़ गिर गया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें स्कूली वाहन व प्रसव के लिए मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रहीं। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटा कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। गनीमत रही हाईवे पर आने-जाने वाले राहगीर इस पेड़ की चपेट में नहीं आए। संवाद

---------
मृतकों के परिजनों को दिए चार-चार लाख

पश्चिमशरीरा। सदर तहसील क्षेत्र के पश्चिमशरीरा व धवाड़ा में नौ जुलाई को बिजली गिरी थी। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से लोधन का पूरा मजरे पश्चिमशरीरा निवासी रानी देवी (19), शिवाकांत (12) और धवाड़ा निवासी उर्मिला देवी (40) की मृत्यु हो गई थी। जांच के बाद दैवीय आपदा राहत कोष से तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। संवाद

बारिश से उमसभरी गर्मी से मिली राहत
मंझनपुर। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। सरसवां, सिराथू, अजुहा समेत कई जगह झमाझम पानी गिरा। वहीं, कई इलाकों में महज बूंदाबांदी हुई। मंझनपुर में ही मुख्य चौराहे से सिराथू रोड की तरफ करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। जबकि, मुख्य चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक महज बूंदाबांदी हुई। इसके आगे ओसा की तरफ जमीन सूखी पड़ी रही। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मोहल्लों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed