{"_id":"6988dd20e65e0ce11100de08","slug":"health-fair-crowds-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-gathered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136268-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़
Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शमशाबाद पीएचसी में निरीक्षण केदौरान मरीज का इलाज करते सीएमओ। स्रोत : विभाग
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में कुल 1085 मरीजों का उपचार किया गया और जांच में मिले 11 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम, शमशाबाद और उदहीन खुर्द का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार आशा और एएनएम के माध्यम से कराया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
रविवार को आयोजित मेले में कुल 54 चिकित्साधिकारी और 136 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित कुल 1085 मरीजों का उपचार हुआ। जांच में गंभीर स्थिति वाले 11 मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। इसके साथ ही मेले में 11 आभा आईडी और 101 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।