फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hard work and sweat will bring gold

Kaushambi News: मेहनत और पसीने आएगा गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hard work and sweat will bring gold
जिला स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। वीडियो ग्रेब
25 अक्तूबर से प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए चयनित आठ खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने के लिए मेहनत और पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है मेहनत और पसीना बहाकर गोल्ड जीतेंगे। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित आठ खिलाड़ी पदक जीतने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कोच के साथ खिलाड़ी सुबह-शाम मैदान नाप रहे हैं। खिलाड़ियों का यह अभ्यास खेलो इंडिया कोच देखरेख में हो रहा है। कोच संदीप कुमार ने बताया कि कौशल्या, सुषमा, संजना, खुशबू, लक्ष्मी, माया, अनुष्का, पूजा, प्रांजल, प्रदीप, शुभम, राम भजन व सनी का चयन दौड़ की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हुआ है।
विज्ञापन

सभी की प्रतियोगिताएं 25 अक्तूबर को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय खेल स्टेडियम में होगी। खिलाड़ी दिन दोपहर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों में कौशाल्या, खुशबू, पूजा, प्रदीप आदि ने पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में सफलता पाई है। वह जिले के लिए गोल्ड लाएंगी। अन्य बच्चे भी काफी होनहार हैं, वह भी पदक के प्रबल दावेदारों में से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
अब तक दो बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। इस बार तैयारी ऐसी है कि प्रतियोगिता में सफल होकर रहेंगे। गोल्ड से नीचे का कुछ सोच नहीं रही हूं। जिले की तीन किमी, 15 सौ मीटर व 800 मीटर में सफलता मिली है। - कौशाल्या, धावक
-----
सीनियर वर्ग में जिला स्तर पर 400, 200 व 100 मीटर की दौड़ में चैंपियन बनने के बाद अब मंडल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए पसीना बहा रही हूं। - लक्ष्मी, धावक
---
पूर्व में दो बार मंडल व एक बार राज्य स्तर पर दौड़ की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। इस बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से अभ्यास हो रहा है। मंडलीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करके प्रदेशीय टीम में जगह बनाऊंगी - खुशबू, धावक

-----
दौड़ की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक मिले हैं। अब पहले मंडल, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर गोल्ड मेडल जीतने की योजना है। इसकी को ध्यान में रखकर तैयारी हो रही है। - संजना, धावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed