फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Handed over toll plaza for 20 minutes to farmers in Katohan, memorandum submitted in Sihori

कटोघन में 20 मिनट तक टोल प्लाजा रहा किसानों के हवाले, सिहोरी में सौंपा ज्ञापन

Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Handed over toll plaza for 20 minutes to farmers in Katohan, memorandum submitted in Sihori
Handed over toll plaza for 20 minutes to farmers in Katohan, memorandum submitted in Sihori - फोटो : KAUSHAMBI
मूरतगंज/अटसराय। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर शनिवार को किसानों ने जिले के बॉर्डर पर स्थित कटोघन (फतेहपुर) टोल प्लाजा पर करीब 20 मिनट तक कब्जा जमाए रखा। इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना टोल जमा किए ही गुजर गए। जबकि सिहोरी टोल प्लाजा पर कब्जा करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता कानून वापसी का ज्ञापन देकर वहां से लौट आए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर राजधानी दिल्ली को घेर कर बैठे तमाम राज्यों के किसानों के सर्मथन में शनिवार को जिले में भी विभिन्न किसान संगठनों ने टोल प्लाजा फ्री और हाईवे जाम करने का एलान किया था। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन खासा चौकन्ना रहा। कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर एसडीएम सिराथू राकेश श्रीवास्तव व सीओ रामवीर सिंह चार थानों की फोर्स के साथ डटे रहे। दोपहर में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नूरुल की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा की तरफ बढ़े तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग करके सभी को रोक लिया। जिसके बाद किसान सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। बाद में किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और वहां से लौट आए।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग के कटोघन (जिले का बार्डर) स्थित टोल प्लाजा पर फतेहपुर जिले के खागा तहसील के किसान यूनियन अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया की अगुवाई में किसानों ने सभी सेवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। किसान यहां दोपहर एक बजकर 10 मिनट से लेकर एक बजकर 30 मिनट तक टोल प्लाजा पर ही डटे रहे। टोल प्लाजा के 20 मिनट तक किसानों के कब्जे में रहने से सैकड़ों वाहन बिना टोल जमा किए आगे बढ़ गए। इस दौरान वहां रहे खागा (फतेहपुर) के एसडीएम प्रहलाद सिंह व सीओ अंशुमान सिंह मौजूद रहे। टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज सिंह ने बताया कि 20 मिनट तक किसानों के कारण वाहन बे-रोकटोक निकल गए। इससे राजस्व को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा तक जाने से रोका तो धरने पर बैठे किसान
मंझनपुर। भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम के नेतृत्व में किसानों के सिहोरी टोल प्लाजा पर कब्जा करने के लिए जाने की खबर पर पहले से ही एसडीएम और सीओ की अगुवाई में चार थानों की फोर्स व पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहले से ही किसानों को रोकने की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। कोखराज से टोल प्लाजा जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग किया था। जैसे ही किसान वहां पहुंचे तो पुलिस ने सभी को रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित किसान मौके पर ही धरने पर बैठ गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद किसान ज्ञापन देने को राजी हुए। किसानों के लौटने के बाद पुलिस और प्र्रशासन ने राहत महसूस की।

Handed over toll plaza for 20 minutes to farmers in Katohan, memorandum submitted in Sihori

Handed over toll plaza for 20 minutes to farmers in Katohan, memorandum submitted in Sihori- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed