फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gujarati youth accused of saving her husband in Africa

Kaushambi News: गुजराती युवक पर पति को अफ्रीका में बचने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Gujarati youth accused of saving her husband in Africa
दारानगर म्योहरा की एक महिला ने गुजराती युवक पर पति को अफ्रीका ले जाकर बेचने का आरोप लगाया है। अफ्रीका में बंधक बने पति की वापसी के लिए परेशान महिला ने डीएम के साथ ही जरिए रजिस्ट्री के माध्यम से विदेश मंत्रालय से फरियाद लगाई है।
विज्ञापन

दारानगर म्योहरा की सुमित्रा देवी ने बताया कि उसका पति राजेश कुमार बोरिंग मशीन का काम करता है। दो साल पहले उसकी मुलाकात राजकोट गुजरात के रहने वाले एक युवक से हुई थी। करीब 16 माह पहले गुजराती युवक राजेश को अपने साथ काम करने के लिए वीजा-पासपोर्ट बनवाकर कांगो अफ्रीका ले गया। वहां पर काम कराने के बाद उसे सिर्फ दो माह का वेतन दिया गया। इतना ही नहीं उसका पासपोर्ट लेकर गुजराती युवक बिना बताए ही राजेश को कांगो में छोड़कर वापस लौट आया। जानकारी करने पर पता चला कि गुजराती युवक ने उसके पति को कांगो में बेच दिया है। पीड़िता का आरोप है कि कांगो में उसके पति को बंधक बनाकर बिना पैसा दिए काम कराया जा रहा है। गुजराती युवक से संपर्क करने पर वह गाली-गलौज करने के साथ ही उसके पति को कांगो में गिरफ्तार कराने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed