{"_id":"698b7b8aa702300369045794","slug":"gspl-premier-league-khanwari-and-sehiya-win-matches-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-136347-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसपीएल प्रीमियर लीग: खनवारी और सेहिया ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसपीएल प्रीमियर लीग: खनवारी और सेहिया ने जीते मुकाबले
Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के जियापुर में आयोजित जीएसपीएल प्रीमियर लीप्रीमियर लीग के तीसरे दिन का शुभारंभ रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। मंगलवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में खनवारी और जगन्नाथपुर की टीमें के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जगन्नाथपुर की टीम 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
खनवारी की ओर से आकाश और बेटू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके और विरोधी टीम को कम स्कोर पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खनवारी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला नौगीरा और सेहिया के बीच खेला गया। सेहिया के गेंदबाज रोहित ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। रोहित के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेहिया की टीम ने नौगीरा को पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ग्राम प्रधान लव कुश चौरसिया ने विजेता टीम को शील्ड व कफ देकर सम्मानित किया।