फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Graveyard ploughed with tractor on Eid festival, FIR registered

Kaushambi News: ईद पर्व पर ट्रैक्टर से जोता कब्रिस्तान, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Graveyard ploughed with tractor on Eid festival, FIR registered
ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट की गई कब्रिस्तान, स्रोत कब्रिस्तान समिति सचिव
पिपरी कोतवाली के औधन गांव में ईद के दिन शनिवार को दबंगों ने पुराने कब्रिस्तान को ट्रैक्टर से जोत दिया। इससे सैकड़ों साल पुरानी कई कब्रें पूरी तरह नष्ट हो गईं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन

कब्रिस्तान समिति के सचिव मकसूद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। एफआईआर के मुताबिक औधन गांव के दक्षिण दिशा में स्थित आराजी संख्या 925 पर सैकड़ों साल पुराना कब्रिस्तान है, जो वक्फ बोर्ड सुन्नी में भी पंजीकृत है।
विज्ञापन

गांव के हमजा उस्मानी, अशरफ उल्ला, वाहिद, कामरान अहमद, अजीम अहमद सहित कई लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ईद की नमाज के बाद लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान अशोक कुमार पुत्र राजकुमार अपने दो साथियों दिनेश और विकास के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और कब्रिस्तान की जोताई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इससे कई कब्रें तबाह हो गईं। जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतर आए। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि अशोक कुमार और दिनेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed