फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Grandfather and grandson die in a road accident in Mumbai

Kaushambi News: मुंबई में सड़क हादसे में बाबा-नाती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson die in a road accident in Mumbai
कस्बे के रंगाई का डेरा गांव के बाबा-नाती मुंबई में कंटेनर की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिवार के लोग शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

रंगाई का डेरा गांव निवासी रामसरन सरोज रोजगार के लिए करीब एक साल पहले अपने पिता, पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मुंबई शहर के आपटा में गए थे। शनिवार बेटा कंपनी में काम करने चला गया। नाती शुभम (5) की तबीयत खराब होने पर बाबा शिवप्रसाद (60) करीब के ही एक निजी अस्पताल में उसे दवा दिलाकर लौट रहे थे। उसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। बेटा रामसरन पत्नी और दो बेटियों को साथ शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed