{"_id":"6907b6f619f701d846096af4","slug":"government-land-was-vacated-by-demolishing-the-permanent-construction-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131993-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पक्के निर्माण को ध्वस्त कर खाली कराई सरकारी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पक्के निर्माण को ध्वस्त कर खाली कराई सरकारी भूमि
Mon, 03 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के फकीराबाद में ऊसर भूमि पर निर्माणाधीन पक्की दीवार को धवस्त करती जेसीबी। स्रोत- प्रशा
सरायअकिल कोतवाली के फकीराबाद में रविवार को एसडीएम की अगुवाई में राजस्व टीम ने ऊसर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। आरोप है कि एक दबंग ने ऊसर भूमि पर कब्जा कर पक्की दीवार बना लिया था। टीम ने जेसीबी लगाकर दीवार को गिराकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।
चायल एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि फकीराबाद गांव की राजस्व अभिलेख में ऊसर में भूमि दर्ज है। आरोप है कि दबंगों ने भूमि पर कब्जा कर पक्की दीवार खड़ी कर दी थी। रविवार को सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत के बाद फकीराबाद में एसडीएम नायब तहसीलदार संजय कुमार, लेखपाल योगेंद्र सिंह, रवि सिंह के साथ पहुंचे।
टीम ने पैमाइश के बाद पाया कि सरकारी ऊसर भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरायअकिल पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से पक्की दीवार को गिरवाया गया। एसडीएम के अनुसार, दबंग ने राजस्व अभिलेख में दर्ज ऊसर भूमि पर कब्जा कर पक्की दीवार बना लिया था। शिकायत मिलने के बाद जेसीबी से दीवार को गिराकर कब्जा मुक्त कराया गया।