फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girlfriend who forced boyfriend to commit suicide sent to jail

Kaushambi News: प्रेमी को खुदकुशी के लिए विवश करने वाली प्रेमिका को भेजा जेल

Wed, 08 May 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend who forced boyfriend to commit suicide sent to jail
प्रेमी को खुदकुशी के लिए विवश करने वाली प्रेमिका को भेजा जेल
विज्ञापन

---सरायअकिल के कोटिया गांव में रविवार रात युवक ने प्रेमिका के घर फांसी लगाकर दे दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के कोटिया गांव में रविवार रात युवक के खुदकुशी मामले में आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने मंगलवार की सुबह कोटिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

कोटिया गांव के छेदीलाल यादव का बड़ा बेटा राजकुमार (27) ऑटो चालक था। पड़ोसी सोनू पाल के यहां अक्सर उसका आना जाना लगा रहता था। सोनू पाल मुंबई में रहकर निजी नौकरी करता है, जबकि गांव में उसकी पत्नी सविता पाल बच्चों के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार का सविता के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार रात राजकुमार घर से कहीं निमंत्रण जाने की बात कहकर निकला था। रात में वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव सोनू पाल के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले में राजकुमार के छोटे भाई सत्यम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर सविता पाल पर भाई को ब्लैकमेल करने और खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताया गया है। इस पर मंगलवार को आरोपी सविता पाल को कोटिया गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed