फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl who went to take bath drowned in Yamuna, lost her life

Kaushambi News: नहाने गई बालिका यमुना में डूबी, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to take bath drowned in Yamuna, lost her life
सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव में बुधवार दोपहर यमुना नहाने गई बालिका गहरे पानी में समा गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के मऊ केातवाली के मैदाना गांव की निवासी धर्मेंद्र की बेटी गुड़िया का विवाह कौशाम्बी के भखंदा में हुआ है। लक्ष्मी (10) अपनी बहन के यहां दो पहले ही आई थी। बुधवार दोपहर गांव के बाहर ही यमुना नदी में नहाने चली गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में समा गई। बालिका को डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों की दी गई। नदी में उतरे ग्रामीणों और परिजनों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लक्ष्मी का शव बाहर निकाला। शव देखकर बड़ी बहन गुड़िया बेसुध हो गई। जबकि अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed