फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl's recorded confession

युवती का कलमबंद बयान दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girl's recorded confession
कारोबारी की अगवा बेटी का कलमबंद बयान दर्ज
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर रोते-बिलखते रहे परिजन, चुपके से निकल गई
करारी के व्यवसाई की बेटी का 27 जून को हुआ था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बे से दिनदहाड़े अगवा की गई कारोबारी की बेटी का बुधवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले की निचली अदालत में कलमबंद बयान हुआ। युवती के यहां आने की भनक लगते ही परिजन कचहरी पहुंच गए। कचहरी में वह रोते-बिलखते रहे। पर, लड़की नहीं पसीजी। बयान दर्ज कराने के बाद किसी से मिले बिना वो चुपके से निकल गई।

करारी के एक दवा व्यवसाई की बेटी का 27 जून को कस्बे में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। विवेचना के दौरान आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों के नाम प्रकाश में आए। इन्होने अपहर्ता की मदद की थी। पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसी बीच युवती व युवक ने कोर्ट मैरिज कर लिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने आदि के लिए अर्जी दाखिल की। उच्च न्यायालय ने उनकी अर्जी खारिज करते हुए पहले जिले की निचली अदालत में बयान दर्ज कराने का आदेश दिया। बुधवार सुबह युवती अपने अधिवक्ताओं के साथ कचहरी पहुंची। इसकी जानकारी होते ही उसके परिजन भी कचहरी पहुंच गए। परिवार वाले बाहर रोते-चिल्लाते रहे। पर, युवती किसी ने नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed