फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl reached Mumbai from England to meet young man, father of two children lost his sleep

इंस्टाग्राम पर दिल्लगी : युवक से मिलने युवती इंग्लैड से पहुंची मुंबई, प्रेमी की उड़ी नींद,दो बच्चों का है पिता

Wed, 10 Jul 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

करारी कोतवाली के महेंद्र गांव निवासी आजाद ने बताया कि वह निजी वाहन चालक है। उसके दो बच्चे भी हैं। आजाद के मुताबिक, एक जुलाई को उसके एक परिचित ने उसके इंस्टाग्राम में एक मैसेज कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के लीवरपूल शहर में रहने वाली ग्रेस मोर्गन नामक युवती उसे मैसेज करने लगी।

विज्ञापन
Girl reached Mumbai from England to meet young man, father of two children lost his sleep
कथित यूएस के लीवरपूल शहर की युवती ग्रेस मार्गन और चैट का स्क्रीन शॉट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंग्लैड के लीवरपूल शहर में रहने वाली एक युवती जिले के युवक से व्हास्टएप चैट के जरिए दिल लगा बैठी। महज एक सप्ताह चैटिंग के बाद युवती ने इंग्लैंड से मुंबई आने का टिकट भेजकर युवक को भारत आने की खबर दी। यह भी बताया कि वह सोमवार को मुंबई आ चुकी है। जल्द ही उसके घर पहुंचने वाली है। इसे लेकर दो बच्चों के पिता की नींद उड़ गई। मंगलवार को उसने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


करारी कोतवाली के महेंद्र गांव निवासी आजाद ने बताया कि वह निजी वाहन चालक है। उसके दो बच्चे भी हैं। आजाद के मुताबिक, एक जुलाई को उसके एक परिचित ने उसके इंस्टाग्राम में एक मैसेज कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के लीवरपूल शहर में रहने वाली ग्रेस मोर्गन नामक युवती उसे मैसेज करने लगी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम में चैटिंग होने लगी। कथित ग्रेस मोर्गन ने बताया कि वह अविवाहित है और एक बैंक में मैनेजर है। उसकी मां का सोने का कारोबार है।

विज्ञापन

Girl reached Mumbai from England to meet young man, father of two children lost his sleep
विदेशी युवती ग्रेस मार्गन। - फोटो : अमर उजाला।

युवती ने एक एयरलाइंस का टिकट आजाद को भेजा। जिसके मुताबिक, फ्लाइट को आठ जुलाई को मुंबई में लैंड होनी है। युवती मैसेज किया कि उसके पास भारतीय करेंसी का करीब 62 लाख रुपये का चेक है, जो पौंड में है। यहां अफसर ने उससे चेक पंजीकृत कराने को कहा है। इसके लिए उसकी मदद की जरूरत है। युवती ने आजाद से रुपये मांगे और उससे मिलने पर वापस कर देने की बात कही। इसे लेकर आजाद बेहद परेशान है।

प्रकरण में यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि आठ पास युवक क्या इंग्लैंड की युवती से अंग्रेजी में चैट कर सकता है। इस पर युवक की कहना है कि उसके इंस्टाग्राम एकाउंट से उसके परिचित युवक ने चैटिंग की है। उसका कोई लेनादेना नहीं। फिलहाल यह जांच का विषय है। प्रभारी इंस्पेक्टर करारी आरएस साहू का कहना है कि प्रकरण अभी तक संज्ञान में नहीं है। पता कराकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed