फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Geeta and Ramnivas topped the race for six hundred meters

छह सौ मीटर की दौड़ में गीता व रामनिवास अव्वल

Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Geeta and Ramnivas topped the race for six hundred meters
छह सौ मीटर की दौड़ में गीता व रामनिवास ने मारी बाजी
विज्ञापन

दो दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। सिराथू ब्लॉक के उदिहिन खुर्द स्थित विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय 23 वीं जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया।

पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में कृषक इंटर कॉलेज हिनौता की गीता देवी प्रथम रही। सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में चायल संभाग के सौरभ मिश्रा व जूनियर बालक वर्ग के गोला फेंक में मंझनपुर संभाग के अभिषेक कुमार पांडेय अव्वल रहे। सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में मंझनपुर संभाग के प्रदीप कुमार व 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में गोकुल ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर लंबी कूद में सिराथू संभाग के कलीम अहमद प्रथम रहे। सब जूनियर 100 मीटर बालिका वर्ग में इसी संभाग की श्रेया सिंह ने बाजी मारी। सब जूनियर बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में चायल संभाग के रामनिवास प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक व लंबी कूद में सिराथू संभाग की आरती सरोज पहले स्थान पर रहीं। इस मौके पर दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के दिलीप कुमार व पंचम लाल को कुंग फू फाइट मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बाबूलाल सिंह, नरेश सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, सत्यजीत सिंह, महेंद्र सिंह, मुस्ताक अहमद, राजकुमार चौरसिया, श्रवण कुमार सिंह, राम सूरत, अवध कुमार यादव, चंद्रपाल सिंह, प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, श्याम सिंह, कामता प्रसाद सिंह, लाल बहादुर सिंह, चंद्र भूषण पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed