{"_id":"5e52cd4b8ebc3ef3d65502d8","slug":"ganja-smuggler-died-in-custody-of-saini-kotwali-police-kaushambi-news-ald2693177107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में गांजा तस्कर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में गांजा तस्कर की मौत
विज्ञापन

- शनिवार शाम अजुहा चौकी पुलिस ने किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में गांजा तस्कर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। कोतवाली में हालत बिगडने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैनी कोतवाली के अजुहा चौकी प्रभारी पंधारी सरोज ने शनिवार शाम कनवार गांव के समीप रिंकू सिंह (45) पुत्र राजेंद्र सिंह को एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। रविवार सुबह रिंकू को सैनी कोतवाली लाया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुबह नौ बजे के करीब रिंकू ने सीने में दर्द की शिकायत की। आनन-फानन उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. हेमंत विशेन ने रिंकू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश घरवालों के सिपुर्द कर दिया गया। फिलहाल रविवार शाम तक परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
---
इनका कहना है
रिंकू सिंह को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। वह नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। सैनी कोतवाली में उसे सीने में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अभिनंदन, एसपी कौशाम्बी