फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangrape of a married woman on the pretext of getting a government job, case filed

कौशांबी : सरकारी नौकरी दिलाने के लालच देकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया की वह समूह में काम करती है। छह महीने पहले उसकी मुलाकात कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के अजय प्रकाश से हुई। अजय ने अपने साथी शिवकुमार से उसकी मुलाकात कराई। ब

विज्ञापन
Gangrape of a married woman on the pretext of getting a government job, case filed
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर दो युवकों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। करीब छह महीने तक उन्होंने दरिंदगी की। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया की वह समूह में काम करती है। छह महीने पहले उसकी मुलाकात कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के अजय प्रकाश से हुई। अजय ने अपने साथी शिवकुमार से उसकी मुलाकात कराई। बताया कि उन लोगों की शासन में अच्छी पकड़ है।वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। झांसे में आई विवाहिता उनसे मिलने के लिए तेजमति अस्पताल (समदा) के बाहर स्थित आवास में गई। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


बाद में ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सात अगस्त को पीड़िता विकास भवन में समूह की बैठक में शामिल होने आई थी। बैठक के बाद जब वह आरोपियों के आवास पर पहुंची तो बताया गया कि यहां इस नाम को कोई व्यक्ति का न तो घर है ौर न ही किसी के यहां कोई किराए पर रहता है। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed