फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gang rape victim swallowed poison, admitted to hospital

Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने निगला जहर, अस्पताल में कराया भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim swallowed poison, admitted to hospital
पश्चिमशरीरा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार दोपहर जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे पश्चिमशरीरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि मुख्य आरोपी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से आहत होकर पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके की नवविवाहिता को शादी से पहले मढ़ी गांव के मो. कैफ ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। शादी के बाद 20 दिन पहले नवविवाहिता के मायके आने की जानकारी प्रेमी ने उसे अपनी बहन के जरिये घर बुलवाया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इन्कार करने पर कैफ ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया और दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। किसी तरह से विवाहिता भागकर अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। शुरुआत में पुलिस ने कैफ व दो अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। इस पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पीड़िता का कोर्ट में बयान कराते हुए सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने सहित अन्य धाराएं मुकदमे में बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. कैफ को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया, लेकिन अब तक अन्य को नहीं पकड़ा जा सका है। पीड़िता के पति ने बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी सुलह नहीं करने पर विवाहिता के भाई को भी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसी वजह से मंगलवार दोपहर उसने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed