फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fruit and dry fruit packaging business increased during the wedding season.

Kaushambi News: सहालग में बढ़ा फलों, ड्राई फ्रूट्स के पैकेजिंग का कारोबार

Thu, 27 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fruit and dry fruit packaging business increased during the wedding season.
करारी में एक कार्यक्रम के दौरान पैकेजिंग के बाद रखा फल। संवाद
करारी। सहालग शुरू होते ही फल और ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवों ) की मांग तेजी से बढ़ गई है। इसका सीधा असर बाजार पर नजर आ रहा है। खासकर गिफ्ट पैकिंग में ड्राई फ्रूट्स का उपयोग बढ़ने से थोक और खुदरा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। जहां फल और सूखे मेवों की मांग में तेजी आई है, वहीं पैकेजिंग का कारोबार भी परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है। फल और ड्राई फ्रूट्स की आकर्षक पैकिंग लोगों को खासा लुभा रही है।
विज्ञापन

शादी-विवाह के मौसम में तिलक, गोदभराई, रिंग सेरेमनी आदि कार्यक्रमों में कपड़ा, मिठाई के साथ फल व सूखे मेवे देने की परंपरा है। इस समय फल व मेवा की पैकेजिंग का धंधा तेजी से चल रहा है। थोक बाजार में दाम फिर भी नियंत्रित हैं, लेकिन फुटकर बाजार में दामों में काफी उछाल आया है। फुटकर फल विक्रेता राजू केसरवानी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में फलों की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन

फल विक्रेता मैसर और लाला राइन ने बताया कि सामान्य दिनों में जो फलों की टोकरी 500 से 600 रुपये में तैयार होती थी, वह अब 700 से 800 रुपये में तैयार हो रही है। पहले 90 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 120 से 130 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह अनार का दाम पहले 100 रुपये प्रति किलो था, जो अब 120 रुपये तक पहुंच गया है। ड्राई फ्रूट्स में काजू के विभिन्न ग्रेड और मखाने की अलग-अलग वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा बादाम, अखरोट और पिस्ता की खरीद भी बढ़ी है। लेकिन, काजू और मखाना अब भी शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानदार उधोश्याम केसरवानी ने बताया कि शादी-विवाह में ड्राई फ्रूट्स देने और गिफ्ट पैक में शामिल करने की परंपरा बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है, जबकि ठंड के कारण भी इसकी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। ड्राई फ्रूट्स के मिश्रित पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। तौल और पैकिंग के हिसाब से इनका भाव एक से लेकर चार हजार रुपये तक है। दुकानदारों के अनुसार, दो हजार से तीन हजार रुपये तक के पैक लोगों को अधिक पसंद आ रहे हैं।

फलों और ड्राई फ्रूट्स में पैकेजिंग को विशेष महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि जितनी आकर्षक पैकिंग होती है, दाम भी उतना ही अधिक होता है। इससे पैकेजिंग का कारोबार भी बढ़ा है। ऋतिक ने बताया कि प्लास्टिक की डलिया से लेकर तसले व स्टील के थालियों में ड्राई फ्रूट पैकेजिंग लोग करवा रहे हैं। सभी पैकेजिंग का रेट अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed