फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From today, teachers will face heavy delays, online attendance will be required

Kaushambi News: आज से शिक्षकों को भारी पड़ेगी देरी, लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 08 Jul 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jul 2024 04:42 AM IST
सार

स्कूल आने और जाने के दौरान शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश दिए थे। साथ ही स्कूल के 12 रजिस्टर को डिजिटल करने के भी आदेश दिए थे। पूर्व में राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने नई व्यवस्था 15 जुलाई से शुरू करने के आदेश दिए, लेकिन दो दिन पहले अचानक निदेशक की ओर से इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है।

विज्ञापन
From today, teachers will face heavy delays, online attendance will be required
बायोमेट्रिक। - फोटो : एएनआई

विस्तार

परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों और नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी सोमवार से अनिवार्य कर दी गई है। यह कार्य टेबलेट से किया जाएगा। प्रधानाध्यापक इस हाजिरी को प्रमाणित करेंगे। इसके अलावा 12 डिजिटल पंजिकाएं भी प्रभावी रहेंगी। स्कूल में विलंब से आने पर शिक्षकों की अनुपस्थिति स्वयं दर्ज हो जाएगी। वहीं, इसे लेकर शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्कूल आने और जाने के दौरान शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश दिए थे। साथ ही स्कूल के 12 रजिस्टर को डिजिटल करने के भी आदेश दिए थे। पूर्व में राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने नई व्यवस्था 15 जुलाई से शुरू करने के आदेश दिए, लेकिन दो दिन पहले अचानक निदेशक की ओर से इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन


नया आदेश जारी करते हुए यह व्यवस्था आठ जुलाई से ही लागू कर दी गई है। अब परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों, कार्मिकों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति विद्यालय आगमन-प्रस्थान का समय सोमवार से डिजिटल उपस्थिति पंजिका में दर्ज करने के लिए कहा गया है। देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों के नाम के आगे (अ) यानी अनुपस्थित दर्ज हो जाएगा। नए फरमान से शिक्षकों में खलबली है। इसे लेकर शिक्षक संगठन भी विरोध में हैं। मामले में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले जिले भर के शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार दर्ज होगी उपस्थिति

सोमवार से शिक्षक विद्यालय आगमन व प्रस्थान के समय, यानी दो बार हाजिरी लगाएंगे। कहीं कोई कमी न रहे, इसे लेकर दिए गए टेबलेट में जिओ- फेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए हाजिरी लगाने के लिए शिक्षकों और स्टाफ का स्कूल में रहना जरूरी होगा। स्कूल परिसर से बाहर उपस्थिति दर्ज ही नहीं होगी।

शिक्षकों के लिए यह रहेगा समय

शिक्षक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.45 से आठ बजे के बीच हाजिरी लगाएंगे। प्रस्थान के समय 2.15 से 2.30 बजे हाजिरी लगाना होगी। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8.45 से नौ बजे और वापसी में दोपहर 3.15 से 3.30 बजे के बीच ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।

बच्चों का समय

बच्चों की हाजिरी एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8.00 से 2.00 बजे के बीच लगाई जाएगी। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे के बीच होगी।

बेसिक शिक्षक के अतिरिक्त अन्य किसी भी विभाग में फेस आधारित उपस्थिति लागू नहीं है। परिषदीय स्कूलों की परिस्थितियों के समझे बिना इस तरह के आदेश अव्यवहारिक हैं। सरकार को पहले शिक्षकों की जरूरी मांगों को पूरा करना चाहिए। उसके बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति संभव होगी। - ओमदत्त त्रिपाठी, जिला संयोजक, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

नफरत भरा आचरण करते हुए नियमावली के विरुद्ध जाकर अव्यवहारिक आदेश करने से शिक्षकों में आक्रोश है। डिजिटल हाजिरी के विरोध में सभी संगठन लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। आंदोलन के दौरान यदि अधिकारी ने कोई कार्रवाई की तो जिले भर के शिक्षक संबंधित अफसर का घेराव करेंगे। -- गुणेश तिवारी, जिला महामंत्री, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

सभी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति सोमवार (आज) से ऑनलाइन ली जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को निर्देश दे दिया गया है। 12 डिजिटल पंजिकाओं के माध्यम से ही विद्यालय में समस्त कार्य किए जाएंगे। - कमलेंद्र कुशवाहा,बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed