फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraudsters grabbed Rs 1.5 lakh in the name of selling house

Kaushambi News: जालसाजों ने मकान बेचने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters grabbed Rs 1.5 lakh in the name of selling house
जालसाजों ने मकान बेचने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन

- दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव में जालसाजों ने एक युवक से मकान बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। रविवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चौराडीह गांव निवासी अलक्षेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने सिंहपुर गांव के अभिषेक कुमार से तीन लाख रुपये में एक मकान का सौदा किया था। 27 जनवरी 2022 को डेढ़ लाख रुपये देकर गवाहों के सामने नोटरी इकरारनामे के साथ कब्जा ले लिया था। सितंबर 2022 में बकाया पैसों का इंतजाम कर वह मकान की रजिस्ट्री करने का युवक पर दबाव बनाने लगा। टाल-मटोल करने पर वह 15 सितंबर को युवक के घर अपने पैसे मांगने गया था। आरोप है कि युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे पीटा। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। आरोप है कि कोतवाली में तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने अभिषेक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed