{"_id":"623e01dca2513c4ab73874cf","slug":"four-static-magistrates-did-not-reach-the-examination-dm-sent-report-kaushambi-news-ald3295357165","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नहीं पहुंचे चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट, डीएम ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नहीं पहुंचे चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट, डीएम ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाए गए चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार दो दिनों से अनुपस्थित हैं। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद को तीन जोन, 15 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 80 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा मवाई में पशु चिकित्सक कमलेश सिंह, महगांव इंटर कॉलेज महगांव में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज टिकरा में अवर अभियंता अवधेश कुमार व श्री सतपाल सिंह इंटर कॉलेज दारानगर में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नीरज शर्मा की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से परीक्षा शुरू हो चुकी है, इसके बाद भी यह अफसर ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं।
मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार को रिपोर्ट दी। इससे नाराज डीएम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।