फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   four person arrested in kaushambi

गाे हत्या के संदेह में चार काे उठाया

Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
four person arrested in kaushambi
घ्ाटनास्थ्ाल पर जांच करते पुलिसकरमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
मंझनपुर। नवरात्र के नवमी के दिन गुरुवार को सैनी कोतवाली के दारानगर में गोवंश की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि चोर रात को गाय और बछिया को चुराकर ले गए थे। घटना की जानकारी से लोग उग्र हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दारानगर में ऐतिहासिक रामलीला होती है। दिन में लीला के बाद रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करते हैं। बुधवार की रात गांव के राकेश मिश्रा की गाय और बछिया चोर खोल ले गए। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार की भोर में राकेश का बेटा रीतेश गांव के बाहर काली नहर स्थित जंगल में पहुंचा तो कुछ लोग गाय के शव का मांस निकाल रहे थे। रीतेश के शोर मचाने पर कातिलों ने उसे छूरा लेकर दौड़ाया लेकिन पीछे से गांव वालों के टूट पड़ने पर उन्हें भागना पड़ा। घटना की जानकारी से इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर सैनी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दफन करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed