फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four people of a family beaten in land dispute

जमीन के विवाद में एक परिवार के चार लोगों को पीटा

Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people of a family beaten in land dispute
Four people of a family beaten in land dispute - फोटो : KAUSHAMBI
जमीन के विवाद में एक परिवार के चार लोगों को पीटा
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर सतवां गांव का मामला, 14 के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर सतवां गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। एक व्यक्ति पर हत्या के इरादे से फायर झोंका गया। गनीमत रही कि गोली लगी नहीं। मामले में सात नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दी है।

खानपुर सतवां गांव की निशा सिंह पुत्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसके परिवार का झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो मंगलवार सुबह वो बहन-बहनोई को छोड़ने पैदल ही चंद्रसेनपुर जा रही थी। रास्ते में लाठी-डंडा व असलहों से लैस दबंगों ने रोककर गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पिता नरेंद्र तथा माता पुष्पा को भी धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़ित लड़की के चाचा त्रिभुवन पर फायर झोंक दिया। गनीमत ये रही कि गोली त्रिभुवन के बजाए ट्रांसफार्मर में जाकर लगी। दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में पिपरी कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed