{"_id":"69d946d3bacb8dbf500275d4","slug":"four-people-have-been-named-for-assault-and-threats-to-kill-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139537-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, चार नामजद
Sat, 11 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के फताहीपुर गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक बृजेश कुमार ने बताया कि रंजिश के चलते चार मार्च को शाम करीब आठ बजे गांव के ही सूरजपाल सिंह, सुरजदीन, विनोद और सुनील लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों के हाथ और पैर में चोटें आईं। इलाज कराने के बाद बृजेश ने नौ अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों के हाथ और पैर में चोटें आईं। इलाज कराने के बाद बृजेश ने नौ अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन