{"_id":"5f9720f88ebc3e9bb15ef7da","slug":"four-member-of-inter-state-ganza-smugler-arrested-police-caught-35-laksh-ganza-kaushambi-news-ald2899712177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 35 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 35 लाख का माल बरामद
विज्ञापन
four member of inter state ganza smugler arrested, police caught 35 laksh ganza
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व महेवाघाट कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक कुंतल 70 किलो गांजा बरामद करने का दावा किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के पास से एक कार व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से गांजा मंगवाकर इसी कार से उसे जिले के अलावा पड़ोसी जनपद में भी सप्लाई करते थे। सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चलान कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि काफी दिनों से पुलिस को जिले में तस्करी कर गांजा लाने की जानकारी मिल रही थी। इस पर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सीओ क्राइम शशिकांत व एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता की टीम को लगाया गया था। रविवार शाम पुलिस को खबर मिली कि महेवाघाट कोतवाली के शाहपुर गांव में गांजा की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। इस पर टीम को सक्रिय किया गया। सीओ क्राइम के नेतृत्व में महेवाघाट कोतवाली व एसओजी की टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान एक कार में सवार चार लोग पकड़े गए। कार से एक कुंतल 70 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान सरायअकिल कोतवाली के बसुहार निवासी शिवबोध मिश्रा, पेरई निवासी सूरजपाल सोनी व कोखराज के इचौली गांव निवासी सगे भाई विजय केसरवानी और संजय केसरवानी के रूप में हुई। शिवबोध ने बताया कि वह लोग सूरजपाल सोनी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के लाला मिश्रा के यहां से गांजा खरीदकर लाते थे।
कई बार लाला मिश्रा खुद गांजा देने के लिए प्रयागराज के झलवा तक आया है। कभी पिकअप तो कभी डीसीएम से गांजा की सप्लाई की जाती थी। यह भी बताया कि इस बार लाला मिश्रा से दो कुंतल गांजा खरीदा गया था। जिसमें वह लोग पिपरी के गौसपुर कटहुला निवासी रवि प्रजापति को तीस किलो गांजा बेच चुके हैं। गांजा उड़ीसा से मध्य प्रदेश के रास्ते यहां तक लाया जाता था। इसके बाद छोटी गाड़ियों से इसकी खेप जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी पहुंचा दिया जाता था। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ महेवाघाट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को सभी का चलानकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
किराने की दुकान से करते थे गांजा की बिक्री
मंझनपुर। गांजा तस्करी में पकड़े गए कोखराज के इचौली गांव निवासी संजय केसरवानी व उसका भाई विजय केसरवानी करीब एक दशक से अवैध कारोबार में सक्रिय थे। गांव में ही उनकी किराने की दुकान हैं। इसी दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही थी। गांव के अलावा आस-पास के ग्रामीण यहां से फुटकर में गांजा खरीद कर ले जाते थे। खासकर युवा सिगरेट में भरकर गांजा का कश लेते थे।