{"_id":"67b8d415ef30de57b20ad082","slug":"four-injured-due-to-bomb-and-pistol-attack-traffic-jam-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122314-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बम व तमंचे के हमले से चार जख्मी, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बम व तमंचे के हमले से चार जख्मी, चक्काजाम
Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
तिल्हापुर मार्ग को जाम करते सेवथा गांव के लोग। संवाद
पिपरी के सेंवथा गांव में शुक्रवार दोपहर दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर घर पर चढ़कर तमंचे और बम से हमला कर दिया। छर्रे लगने से महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मार्ग पर बेंच रखा और ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेंवथा गांव निवासी राजेश यादव शादी-विवाह समारोह में दाल पीसने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह नेवादा स्थित एक गेस्ट हाउस में दाल पीसने की मशीन लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक ओवरटेक करने को लेकर पड़ोसी गांव के सगे भाई गाली-गलौज करते हुए लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी। साथ ही जेब में रखे आठ हजार रुपये छीन लिए। पैर छूकर माफी मंगवाने के बाद उसे छोड़ा गया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर दो बजे फिर से आरोपी दोस्तों संग राजेश के घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बम और तमंचे से हमला कर दिया। छर्रे लगने से राजेश उसकी मां रमावती, चचेरा भाई नीरज और मोहन जख्मी हो गए। किसी तरह घर के अंदर घुसकर सभी ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
राजेश का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से फायर किया चार बम फेंकर हमला किया। इसमें से तीन बम फट गए। जबकि एक फुस हो गया। बम की आवाज सुन ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मार्ग पर बेंच रखा और ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई।
जानकारी मिलने के बाद आई लोधौर चौकी और पिपरी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इंस्पेक्टर शिव चरन राम ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।